फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के आखिर दिन दोपहर तक छाया रहा कोहरा, बर्फीली हवाएं चलने से मौसम रहा ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाएं चलने से मौसम रहा ठंडा
विज्ञापन

शामली। रात और सुबह कोहरा छाए रहने से साल का आखिर दिन ठंडा रहा। साल के पहले दिन भी कोहरा छाए रहने से ठंडा रहेगा। रविवार को भी कई ट्रेनें लेट रहने से मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से सुबह और रात के कोहरे का कहर जारी रहने से मौसम ठंडा चल रहा है। शनिवार की शाम से शुरू हुआ कोहरा दोपहर एक बजे तक छाया रहा। दोपहर तक कोहरा छाया रहने से आकाश में अंधेरा छाया रहा। अंधेरा और कोहरा छाए रहने से दिन में वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। कोहरे व बर्फीली हवाएं चलने से दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। चार किमी हवाएं चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम में थोड़ा सुधार हुआ। दोपहर बाद लोगों ने धूप का आनंद लिया। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर व सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें घंटो लेट रहने से पूरे दिन सवारियां शामली रेलवे स्टेशन पर सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अजमेर से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली अपने निर्धारित समय से दो घंटे लेट रही। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस, सहारनपुुुर से दिल्ली व दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर व लाल पैसेंजर ट्रेन, हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन व दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दो - दो घंटे रहने से यात्री हलकान रहे। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि नए साल में कड़ाकेदार ठंड पड़ेगी। रात का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह और रात का कोहरा पड़ने से नए साल मे मौसम ठंडा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें