फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र शिविर में 281 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कमला कॉलोनी स्थित लायंस भवन में रविवार को 12वां नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 281 लोगों की आंखों की जांच हुई। जिसमें 160 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई।
विज्ञापन

शिविर लायनेस चार्टर सदस्य सुषमा गर्ग और प्रतीक गर्ग की ओर से प्रायोजित किया गया। इस कैंप में 176 लोगों की बीपी की जांच तथा 80 मरीजों की ब्लड शुगर की जांच भी की गई। 55 मरीजों को ऑपरेशन हेतु लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा गया। शेष मरीजों को बाद में भेजा जाएगा। उच्च रक्तचाप तथा उच्च शुगर लेवल वाले मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। उद्घाटन प्रतीक गर्ग ने किया। मरीजों को लाने ले जाने, खाने पीने, ऑपरेशन व दवाई आदि व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क रही। मौके पर चेयरमैन नवीन जैन, कोचेयरमैन डॉ. अशोक सिंघल, आप्टीशियन अंशुल भारद्वाज, घनश्याम दास, राकेश कच्छल, डॉ. मुकट मोहन संगल, अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव मुकेश कुमार गर्ग एडवोकेट, खुशीराम, रामफल, रणबीर, कमल जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें