शामली कोतवाली पुलिस द्वारा पकडे़ चोरी के आरोपी और बरामद सामान।
- फोटो : SHAMLI
शामली। शहर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि 22 मार्च को लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय से रात में चोरों ने दो बैटरी, एक इंवर्टर, प्रिंटर चोरी कर लिया था। इसके अलावा 16 अप्रैल की रात को ब्लाक रोड अटल विहार में दीपक संगल की दुकान से 310 लीटर सरसों के तेल से भरी 16 प्लास्टिक कैन और एक बोरे में 10 किलो लाल मिर्च चोरी कर ली थी। शुक्रवार रात को पुलिस ने सूचना के आधार पर माजरा रोड पर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े एक आरोपियों के नाम अभिमन्यु उर्फ मनु निवासी मोहल्ला अटल विहार और आशीष निवासी मोहल्ला हरिराम नगर ब्लाक रोड है। उनके कब्जे से दोनों घटनाओं में चोरी हुआ सामान बरामद हुआ।