फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24869 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2022 के लिए जिले में 24869 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कालेजों में पंजीकृत विद्यार्थियों की नामावली की अंतिम सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेज दी गई है। शिक्षा विभाग को अब परिषद से प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने का इंतजार है। सूची जारी होने पर केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2022 के लिए शिक्षा विभाग में तैयारी चल रही है। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर 15 जनवरी तक कालेजों में पंजीकृत विद्यार्थियों को फीस जमा कराने का समय दिया गया था। इसके बाद 18 जनवरी तक पंजीकृत विद्यार्थियों के नाम में त्रुटियों को ठीक करने का मौका दिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को जिले के कालेजों से पंजीकृत विद्यार्थियों की नामावली की अंतिम सूची प्राप्त हो गई थी। इसके बाद नामावली की सूची को माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की अंतिम नामावली सूची परिषद को भेज दी गई है। इस साल हाईस्कूल में 12836 संस्थागत और 188 व्यक्तिगत कुल 13024 विद्यार्थी पंजीकृत है। इंटर में 11 हजार संस्थागत और 845 व्यक्तिगत कुल 11845 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। इस तरह से जिले में इस बार कुल 24869 विद्यार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र निर्धारण प्रक्रिया के तहत कालेजों में उपलब्ध संसाधनों व सुविधाओं संबंधी मांगी गई सभी जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जा चुकी है। अब परिषद द्वारा परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की जाएगी। सूची जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर तैैयारियां शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों की स्थिति
हाईस्कूल:
संस्थागत-12836
व्यक्तिगत - 188
इंटर:
संस्थागत- 11000
व्यक्तिगत - 845
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें