फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली पर कब्जा, सड़क पर जमा गंदे पानी से गुजर रहे स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर जमा गंदे पानी से गुजर रहे स्कूली बच्चे
विज्ञापन

चौसाना। गंगारामपुर खेड़की में जलभराव से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने नाली को काटकर अपने खेत में मिला लिया। सोमवार की देर रात हुई बरसात के कारण सड़क पर पानी भी भर गया, जिसकी वजह से प्राथमिक स्कूल में जाने वाले बच्चे भी गंदगी भरे पानी से निकल स्कूल को पहुंचे। आरोप है कि एसडीएम को अवैध कब्जे की शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

चौसाना के गांव गंगारामपुर खेड़की में गांव के ही कुछ लोगों ने चकरोड व नाली की जमीन को अपने खेतों में मिला लिया। गांव व बरसात का पानी तालाबों में नहीं जा रहा है। देर रात हुई बरसात के कारण सड़क पर जलभराव हो गया, जिसकी वजह से सुबह स्कूल को जाने वाले बच्चों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल गए और वापस आए। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद नाली के लिए जमीन को पैमाइश के बाद मुक्त कराया गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के जाने के बाद नाली पर वापस कब्जा कर लिया गया। इसकी शिकायत एसडीएम को की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के पानी के एक जगह एकत्र हो जाने के कारण मच्छर भी बढ़ गए हैं। शिकायत करने वाले मनीष, विक्की, विकास, देवेंद्र सिंह, अनुज, सतेंद्र, पीतम, यशपाल, महेंद्र, भोपाल, रमन, ओमबीर सिंह, नीरज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें