डेंगू से पीड़ित एक व्यक्ति की पानीपत के स्थित चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी प्रदीप उर्फ पप्पू ( 30) पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। परिजनों के अनुसार उसका उपचार कस्बा कांधला के एक निजी चिकित्सक के यहां पर कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद शामली में चिकित्सक के यहां जांच कराई, तो पता चला कि प्रदीप को डेंगू हो गया है। इसके बाद उसको पानीपत ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात वहां उपचार के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव गांव में लाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रदीप की मौत के कारण परिवार में मातम पसरा हुआ है।
नशीले पदार्थ के साथ दबोचा युवक
कांधला। थाना कांधला पुलिस ने सोमवार रात कस्बा में रेलवे रोड पर चेकिंग के दौरान कैराना की ओर से आए युवक को पकड़ा। उसके कब्जे से मादक पदार्थ (चरस) बरामद हुई। गिरफ्तार युवक शहजाद झिंझाना क्षेत्र के गांव तिसंग का रहने वाला है। गौरतलब है कि शहजाद के दो साथी राशिद और आसिफ की चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इन दोनों के शव हुरमजपुर गांव के जंगल में पड़े मिले थे। शहजाद की निशानदेही पर ही उनके शव बरामद हुए थे। मामले में शहजाद से पुलिस ने पूछताछ की थी, जिसमें राशिद और आसिफ की मौत खेत की बाड़ में करंट लगने से बताई गई थी।