सितंबर का अंतिम सप्ताह और अक्तूबर के शुरुआत में चार दिनों तक बैंक लगातार बंद रहेंगे। चार दिनों तक लोगों को कैश की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सभी पहले से ही चार दिनों के बजट के लिए धनराशि की व्यवस्था कर लें। मंगलवार को बैंकों में काफी भीड़ रही।
29 सितंबर को रामनवमी और 30 को दशहरा के कारण बैंक बंद रहेंगे। एक अक्तूबर को रविवार है दो को गांधी जयंती के दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से चार दिन तक लेनदेन नहीं हो पाएगा। वहीं, व्यापार पर भी इसका खास प्रभाव पडे़गा। त्योहार के दिनों में बैंक बंद रहने से लोगों को कैश की जबरदस्त किल्लत हो सकती है। अवकाश में बैंकों को एटीएम में कैश लोड करने के लिए आरबीआई से अनुमति लेनी पड़ती है। हालांकि बहुत कम बैंक हैं, जो कि इस प्रक्रिया को पूरा करते हैं। यही कारण है कि एटीएम में कैश नहीं मिल पाता है। बैंक अधिकारी यह दावा तो करते है कि एटीएम में कैश लोड कर दिया जाएगा, लेकिन छुट्टी के दिन अधिकांश एटीएम में कैश नहीं रहता या शटर गिरा रहता है। ऐसे में लोगों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकना पड़ता है। त्योहार के दिनों में चार दिन बैंक बंद रहने पर अगर बैंकों ने एटीएम में कैश की व्यवस्था नहीं की तो लोगों को कैश लेनदेन में भारी परेशानी होगी। मंगलवार को बैंकों में काफी भीड़ नजर आई। वहीं, एटीएम में कैश लोड किए जाने के सवाल पर अधिकारियों ने बताया कि अवकाश के दिनों मेें एटीएम में कैश लोड करने के लिए आरबीआई से अनुमति ली जाती है और बैंक खोलकर एटीएम में कैश लोड किया जाता है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि त्योहार पर चार दिनों तक बैंकों में अवकाश रहने पर 28 तारीख तक आरबीआई द्वारा करेंसी चेस्ट ब्रांच खोलकर एटीएम में कैश लोड करने का आदेश आ सकता है।
-वर्जन-
सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 28 सितंबर को सभी बैंक अपने अपने एटीएम में ज्यादा से ज्यादा कैश लोड करें। वहीं, कैश की व्यवस्था के अनुसार अवकाश के बीच के दिनों में भी कैश डालने की व्यवस्था करें, जिससे ग्राहकों को कम से कम परेशानी हो सके।
लीड बैंक मैनेजर एचएस तोमर