फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था तो बदली, पर नहीं सुधर रहे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सरेबाजार व्यापारी की दुकान में पत्थर मारने के मामले से व्यापारियों में आक्रोश है। शनिवार को पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने सीओ से मुलाकात की और व्यवस्था पर चिंता जताई। उधर, सीओ ने सुरक्षा तथा कार्रवाई का भरोसा जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम नगर के मुख्य बाजार में गारमेंट व्यापारी तरुण जैन की दुकान पर बाइक सवार युवकों ने पत्थर मार दिया था, जिसमें वहां लगा शीशा चकनाचूर हो गया था। देर रात पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले में कार्रवाई की बात कही थी। शनिवार को इस मामले में पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल के साथ पीड़ित व्यापारी तरुण जैन तथा अन्य कई व्यापारी सीओ सिटी कार्यालय पर पहुंचे सीओ से मुलाकात की। व्यापारी तरुण जैन ने कहा कि बेशक व्यवस्था बदल गई हो और पुलिस बदमाशों को पकड़ रही है। पुलिस की गोली से बदमाश घायल भी हो रहे है, लेकिन हालातों में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। पूर्व में भी व्यापारी भयभीत था और आज भी है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें