फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा में नाव पलटने की रालोद ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बागपत के काठा में यमुना नदी पलटने वाले मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वहीं घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को रालोद की माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषिपाल राझड़ ने की। उन्होंने कहा बागपत के गांव काठा में 14 सितंबर को हुए नाव हादसा एक बडा हादसा है।जिसमें 22 स्थानीय लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद भी प्रशासन इस दुख की घड़ी में पीडित परिवारों से सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके परिजनों पर लाठी चार्ज कर रहा है। उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रहा है। जो बहुत ही निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि रालोद इस दुख की घड़ी में हर स्तर पर पीडितों के साथ खडा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपयें मुआवजा देने की मांग की। प्रदेश महासिचव ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की। प्रदेश महासिव योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि यदि प्रशासनिक अधिकारी समय पर पहुंच जाते तो कुछ लोगों की जान बच सकती थी। सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी से उभरने की प्रार्थना की। संचालन रजनीश कोरी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक बलबीर मलिक, रणधावा मलिक, तरसपाल मलिक, सत्यबीर, वाजिद, मुकेश सैनी, देशराज, सोहनपाल, सुनील मलिक, आशुतोष, मुबारक अली, सनोज, प्रमोद, योगेश, योगेंद्र मलिक, रोमिल, विक्रांत जावला, बिजेंद्र मलिक, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें