शामली। किसान सहकारी समिति और साधन सहकारी समितियों में सभापति और उपसभापति पदों के चुनाव में मंगलवार 28 में से 27 समितियों पर चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान 21 समितियों के सभापति और 22 उपसभापति निर्विरोध विजयी घोषित हो गए, जबकि छह सभापति और पांच उपसभापति पदों पर मतदान के बाद विजेता की घोषणा हुई।
मतदान से निर्वाचित होने वालों में साधन सहकारी समिति एलम से बिजेंद्र सिंह सभापति और लोकेंद्र पंवार उपसभापति चुने गए। साधन सहकारी समिति गढ़ी अब्दुल्ला खां के सभापति पद पर राजेश निर्वाचित हुए, जबकि उपसभापति अतर सिंह निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा साधन सहकारी समिति यारपुर पर सभापति ऋषिराज और उपसभापति अमरपाल तथा हरड़ फतेहपुर समिति पर सभापति मोहम्मद यूनुस और उपसभापति गजरात निर्वाचित हुए। वहीं, इस्सोपुर खुरगान समिति पर जहां सभापति अशोक कुमार निर्विरोध चुने गए, तो उपसभापति जबरा मतदान से निर्वाचित हुए। इसके अलावा साधन सहकारी समिति दथेड़ा के सभापति महावीर सिंह और उपसभापति संजीदा मतदान से निर्वाचित हुईं।
अंबेहटा, जलालाबाद में निर्विरोध चुने सभापति
जलालाबाद। साधन सहकारी समिति जलालाबाद और साधन सहकारी समिति अंबेहटा याकूबपुर के लिए सभापति और उपसभापति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। जलालाबाद साधन सहकारी समिति संचालकों के चुनाव में जहीर मलिक गुट की एकतरफा जीत के बाद मंगलवार को मदनपाल सैनी को जलालाबाद साधन सहकारी समिति का निर्विरोध सभापति और सुक्रमा पत्नी पिंटू को उपसभापति निर्वाचित किया गया।
इस समिति से जहीर मलिक, शशांक शर्मा, पूनम देवी, राजेंद्र प्रसाद और उपेंद्र कुमार को जिला सहकारी बैंक ऋण उपसमिति के लिए नामित किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, यासीन मेंबर, अनीता, शमशाद मलिक, गोपालदास, पाल्ला सैनी, सतीशपाल, महमूद चौधरी, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र पाल, हाजी शाकिर, इदरीश मंसूरी, बाबू यामीन, इकबाल सैफी, साजिद मलिक, वसीम चौधरी, मुकेश शास्त्री, राजेंद्र भगत और पिन्टू पाल ने जीत पर खुशी मनाई। ब्यूरो
चुनाव परिणाम
समिति सभापति उपसभापति
किसान सहकारी समिति कांधला वीरेंद्र सिंह राजेश कुमार
किसान सहकारी समिति जसाला प्रवेश कुमार इनाम अली
साधन सहकारी समिति एलम बिजेंद्र सिंह लोकेंद्र पंवार
किसान सहकारी समिति सोंटा यतेंद्र कुमार कृष्णपाल
साधन सहकारी समिति चूनसा बिजेंद्र सिंह दरयाई
किसान सहकारी समिति लांक कृपाल सिंह कृष्णपाल
साधन सहकारी समिति अंबेहटा याकूबपुर बबलू रामभूल
साधन सहकारी समिति गढ़ीअब्दुल्ला खां राजेश अतर सिंह
साधन सहकारी समिति जलालाबाद मदनपाल सुक्रमा
साधन सहकारी समिति रायपुर अमित जगपाल
साधन सहकारी समिति भैंसानी इस्लामपुर दुष्यंत शमशाद
साधन सहकारी समिति महावतपुर विनोद जयवीर सिंह
साधन सहकारी समिति यारपुर ऋषिराज अमरपाल
साधन सहकारी समिति हरड़ फतेहपुर मो. यूनुस गजराज
किसान सहकारी समिति भूरा वीरेंद्र विक्रांत
किसान सहकारी समिति इस्सोपुर खुरगान अशोक जबरा
किसान सहकारी समिति ऊंचागांव जगदीश जरीफा
साधन सहकारी समिति शेखुपुरा नकली सिंह हरिप्रकाश
साधन सहकारी समिति ऊदपुर विनोद रामशरण
किसान सहकारी समिति ऊन सुशील सुनीता देवी
किसान सहकारी समिति गढ़ीपुख्ता योगेश रविंद्र
साधन सहकारी समिति दथैड़ा महावीर संजीदा
किसान सहकारी समिति पुरमाफी नरेश यश कुमार
साधन सहकारी समिति बल्ला माजरा कृष्णपाल सोमपाल
साधन सहकारी समिति वेदखेड़ी रिछपाल ओमपाल
साधन सहकारी समिति याहियापुर अर्जुन सिंह
किसान सहकारी समिति हथछोया मांगेराम ओमबीर