फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बूथों पर 207 व्यक्तियों को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 207 व्यक्तियों को लगे टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में आठ बूथों पर 207 व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 24 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल, सीएचसी शामली, सीएचसी ऊन, सीएचसी झिंझाना, सीएचसी कांधला, सीएचसी कैराना, सीएचसी थानाभवन और सीएचसी कुड़ाना में एक हजार व्यक्ति को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। शाम पांच बजे तक सभी आठ बूथों पर 198 व्यक्तियों को पहली डोज और नौ व्यक्तियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। जिले में टीकाकरण 24 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

जिले में 158 लोगों के सैंपल लिए
कैराना की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी और मलिन बस्तियों में 158 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की। स्वास्थ्य टीम ने एंटीजन किट से 86 लोगों की जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 72 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएचसी कैराना पर 26 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें