फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता धर्मशाला की भूमि में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। जनता धर्मशाला की भूमि पर पिछले काफी समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

कस्बे के मुल्ला रोड के समीप दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर करीब तीन बीघा भूमि जनता धर्मशाला के नाम की पड़ी है। इस भूमि पर धर्मशाला का निर्माण होना है। किन्हीं कारणों के चलते यहां धर्मशाला का निर्माण नहीं हो पाया। अब यह करीब तीन बीघा भूमि खाली पड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि इस खाली भूमि को नगर पंचायत व आसपास के लोगों ने कूड़ा एकत्रित कर दिया। अब स्थिति ये है कि यहां कूड़े का अंबार लगा हुआ है। दिनभर तेज दुर्गंध का सामना तो करना पड़ता ही है, साथ ही गंदगी के चलते मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है। ईशु अरोरा, पंकज चावला, जीशान, प्रवीण, राकिब ने बताया कि वे इस संबंध में कई बार शिकायत कर कूड़ा हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। उधर, अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि सफाई को लेकर नगर पंचायत की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शीघ्र ही यहां भी मुआयना कर बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें