गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
झिंझाना। चौसाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर निवासी अलीजान का पुत्र उस्मान उम्र लगभग 18 वर्ष गंगोह बस स्टैंड से 21 अगस्त से गायब है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। चौसाना चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश कराई जा रही है।
शिकायत की
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला पठानान निवासी महिला इसरत ने बृहस्पतिवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसने अपने पड़ोसियों को दो लाख रुपये उधार दिए हुए हैं, जिनको वापस मांगने पर उसके पति मुजफ्फर व बेटे के साथ मारपीट कर धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।