देश में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कस्बे के युवाओं ने मार्च निकालते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। युवाओं ने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
बुधवार को कस्बे के सैकड़ों युवा घंटाघर पर एकत्रित हुए। यहां से मार्च निकालते हुए चौक बाजार, चांदनी चौक, दिल्ली-सहारनपुर रोड होते हुए थाने पहुंचे। युवाओं ने एक ज्ञापन थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार को सौंपा। कहा कि आज देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हैरत की बात यह है कि पुलिस-प्रशासन से लेकर सरकार भी पीड़िताओं को न्याय दिलाने में असफल साबित हो रही है। हाल ही में हुए कठुआ, उन्नाव व सूरत कांड के आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कदम नहीं उठाए गए हैं। कई जगहों पर तो आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से ऐसी घटनाओं के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान अनीश राणा, शादाब, नासिर चौधरी, साजिद, फरीद, साकिब मलिक, सिराज, दिलशाद, मोहम्मद आरिफ, हम्माद अहमद, अनस, बिलाल, आमिर, मोहम्मद शहजाद, शाहिद, इलयास, अब्बास आदि मौजूद रहें।