फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर टिप्प्णी करने वाले का एड्रेस लगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
शीघ्र गिरफ्त में होगा आरोपी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता।
सीएम योगी आदित्यनाथ और ठाकुर समाज पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी जांच कर दी। पुलिस ने उसकी आईडी के आधार पर उसका पता लगा लिया। जल्द ही इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। सोशल मीडिया पर फईम तथा राहुल ने सीएम योगी आदित्यानाथ पर टिप्पणी की थी, जिससे ठाकुर समाज के लोगों में रोष उत्पन्न हो गया था। इस मामले में ठाकुर समाज के लोगों ने भाटु गांव के प्रधान गौरव चौहान के नेतृत्व में गढ़ीपुख्ता थाने में कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी थी। बताया जाता है कि आरोपी फईम अहमद रेलवे में काम करता है। पुलिस उसकी मोबाइल डिटेल के आधार पर उसका एड्रेस पता कर लिया। जिसके बाद पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी में लग गई है। एसओ ओमप्रकाश का कहना है कि किसी भी सूरत में आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें