श्रीदुर्गा मंडप में छठे दिन मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में सुबह-शाम तक मां के जयकारे गूंजते रहे।
बुधवार को मां दुर्गा के मंडप में सातवें दिन मोहल्ला राजो में मां बाला सुंदरी मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी, भैरव मंदिर में माता का दरबार, मोहल्ला रेलपार स्थित श्रीदुर्गा व शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित श्रीबलभद्र मंदिर, श्री हनुमान धाम, पुरानी सब्जी मंडी-करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला पंसारियान स्थित सतीवाला मंदिर, गौशाला रोड स्थित माता शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा की। उधर घरों में मां कालरात्रि देवी की पूजा के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। उधर, कैराना रोड गगन विहार स्थित जाहरवीर मंदिर में नारायणी सेवा संस्थान की ओर से सर्व कल्याणी नवदुर्गा पूजन महोत्सव के दौरान में श्रीदुर्गा सप्तशती कथा की अमृत की।
कहा कि आचार्य पंडित विपिन भारद्वाज ने सात अध्याय में शंभू निशभू वध के बाद मां दुर्गा की देवताओं द्वारा पूजा का वर्णन किया। इस मौके पर अंकित गोयल, विनीत लाटियान, दिनेश शर्मा, विवेक कुमार, रिक्की संगल, कपिल शर्मा, मोहित गर्ग मौजूद रहे।
मां दुर्गा मेला शुरू
फोटो...
शामली। ग्राम खेड़ी करमू में दुर्गा सप्तमी के मौके पर मां दुर्गा मेले आयोजित किया गया। शुभारंभ भाजपा नेता डॉ. मनोज चौधरी ने किया। शांति यज्ञ आयोजित किया गया। विनोद भगत, सूरजमल, सुरेश कश्यप, हरपाल सिंह, सोनू सन्नी, गौरवपाल, अरविंद, प्रमोद, अमित, रोबिन सिंह, मुकेश कुमार, रामवीर सिंह मौजूद रहे। पंडित अनिल स्वामी ने यजमान संदीप कुमार को यज्ञ संपन्न कराया गया। उधर मां शाकुंभरी देवी मंदिर सहारनपुर में 15 दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर वृहस्पतिवार से शुरू होरहा है। शुभारंभ आगामी प्रेम किशोर कोठारी द्वारा कियागया।