फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने चलाया कॉलेज परिसर में सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

माजरा रोड स्थित वीवी पीजी कॉलेज में बुधवार को स्वच्छता अभियान के चलते कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। जिसमें कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं ने अपनी मौलिक जिम्मेदारी समझते हुए उत्साह के साथ परिसर में सफाई कार्य कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम संरक्षक डॉ. प्रताप कुमार के नेतृत्व में छात्र छात्राओं की अलग अलग टीमों का गठन कर सफाई अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. वेद कुमारी ने सभी को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए अपने घरों व आसपास स्वच्छता रखने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. मंजू मगन, संगीता सक्सेना, डॉ. बबली, भीष्म, पिंकी, गुंजन, डॉ. छवि, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें