फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से बढ़ती है शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
योग करो स्वस्थ रहो
विज्ञापन

शामली। आरके पीजी कॉलेज में चल रहे योग शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ हिंदी प्रवक्ता सहदेव सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आज शरीर के रोगों से लड़ने के लिए योग प्रक्रिया बहुत ही जरूरी हो गई है। योग ही एक ऐसा माध्यम है, जो शरीर के रोगों की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है।
विज्ञापन

योगाचार्य श्रीपाल धामा ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ सभी साधकों को योग की सूक्ष्म क्रियाओं को बेहतर ढंग से करवाने के साथ ही हलासन, वक्रासन, आदि आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि यह दोनो आसन शरीर को संतुलित बनाते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य सुधीर राणा, पुष्पेंद्र चौहान, राजकुमार, जयपाल मलिक, दीपमाला शर्मा, अनिता शर्मा, मंजू, सुनीता, वृतिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें