फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

194 किशोरों को पहली डोज, 1311 को दूसरी डोज का लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
194 किशोरों को पहली डोज, 1311 को दूसरा टीका लगा
विज्ञापन

शामली। जिले में मंगलवार को 194 किशोरों को कोरोनारोधी पहला टीका लगा है। 1311 किशोरों को दूसरा टीका लगा है। अब तक जिले में 91892 किशोरों को पहली डोज लग चुकी है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 95.75 प्रतिशत है। दूसरी डोज अब तक 6133 किशोरों को लगी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि 18 साल से अधिक आयु वर्ग में 323 लोगों को पहली डोज व 210 लोगों को दूसरी डोज लगी है। उन्होंने बताया कि मतदान होने के कारण बृहस्पतिवार को टीकाकरण नहीं होगा। शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। वहां पर स्वास्थ्य कर्मी थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा अगर कोई मास्क टूट जाता है तो उसे काले रंग की पॉलिथीन में इकट्ठा किया जाएगा ताकि मास्क बिखरने न पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें