शामली। शामली चीनी मिल में गन्ने के अधिक वाहन आने से पिछले 24 घंटे से शहर में जाम लगने से आम नागरिक परेशान है।
मंगलवार शाम छह बजे से शामली चीनी मिल में गन्ने के अधिक वाहनों का आना शुरू हो गया। जिसके चलते शहर के मिल रोड, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कालेज रोड, शिव चौक, धीमानपुरा रेलवे फाटक, नगर पालिका, शामली कोतवाली से लेकर अस्पताल रोड, बुढ़ाना रोड पर गन्ने के वाहनों के आने से जाम लगना शुरू हो गया।
मंगलवार शाम से लेकर पूरे दिन बुधवार को शहर में ओर ज्यादा गन्ने के वाहन आ जाने से शहर में जाम के हालात बने रहे। एमएसके रोड जाम पर धीमानपुर फाटक से आगे तक गन्ने के वाहन से शहर में जाम से स्थिति बिगड़ गई। शहर में पैदल और छोटे वाहनों को निकलना कठिन हो गया।
शामली चीनी मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बारिश के नौ फरवरी को पूर्वानुमान और दस फरवरी को विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के होने वाले मतदान के दौरान शामली मिल बंद होने की संभावना से ज्यादा गन्ने के वाहनों की संख्या बढ़ गई। बुधवार की पूरी रात और सुबह सात बजे तक चीनी मिल बंद होने से शहर में जाम लगा रहेगा।
शामली एमएसके रोड पर जाम में फंसे वाहन।- फोटो : SHAMLI