फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाभवन चीनी मिल ने बंद की पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल छोड़कर जिले की सभी चीनी मिलों का गन्ना पेराई सत्र समाप्त हो चुका है। शुक्रवार को बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल ने पेराई सत्र समाप्ति की घोषणा कर दी। ऊन चीनी मिल 30 अप्रैल को अपना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह चार बजे बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का आखिर पेराई सत्र समाप्त हो गया है। चीनी मिल ने इस पेराई सत्र में एक करोड़ 40 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। थानाभवन चीनी ने गत वर्ष एक करोड़ 44 लाख क्विंटल गन्ने की पेेराई की थी। मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह ने बताया कि नो केन के कारण थानाभवन मिल नौ घंटे बंद रही। अपराह्न तीन बजे मिल को शुरु किया गया। शुक्रवार की सुबह चार बजे पेराई सत्र की समाप्ति की घोषणा की। ऊन चीनी मिल गत 30 अप्रैल को अपना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी है। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र अभी तक चालू है। शुक्रवार तक मिल ने 97 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर दी है। जिला गन्ना धिकारी डाक्टर अनिल भारती ने बताया कि शामली चीनी मिल का 7-8 लाख क्विंटल गन्ना अवशेष है। चीनी मिल 25 मई तक चलने की तिथि निर्धारित है। 25 मई के बाद ही चीनी मिल बंद हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें