फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को सिखाया योग, स्वस्थ रहने का बताया फार्मूला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कैराना क्षेत्र के गढ़ी रामकौर के शिव मंदिर में हरिद्वार पंतजलि योग पीठ की ओर से चलाया जा रहा पांच दिवसीय योग शिविर आरोग्य हवन- यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर पंतजलि योग प्रचारक नरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को योग प्राणायाम के माध्यम से बीमारियों को दूर करने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि योग से स्वास्थ्य रहा जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 5.00 बजे कैराना क्षेत्र के गढ़ी रामकौर के शिव मंदिर में योग शिविर लगाया गया। योग प्रचारक नरेंद्र कुमार ने घुटनों का दर्द, कमर दर्द, स्लिप डिक्स, जोड़ों का दर्द के लिए भुजंगासन, शलभासन, मर्कटासन, पेट रोग, कब्ज गैस, मोटापा, शुगर के लिए कपालभांति, मंडुकासन, शशकासन, वक्रासन, योग मुद्रासन, वृक्षासन, शीर्षासन, सवार्गासन, चक्रासन, हलासन का अभ्यास कराकर निरोगी जीवन जीने का उपचार बताया। योग प्रचारक ने गांव में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कराया। मौके पर राजेंद्र, जोगेंद्र, जगपाल, चतर सिंह, नेत्रपाल, अनुज, गौरव, श्याम सिंह, विनोद, प्रेम, राजकुमार, आदि ने हिस्सा लिया। अगला योग शिविर 11 मई से लेकर 16 मई तक सुबह पांच बजे डुढ़ार के शिव मंदिर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें