फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उद्योग बंधु की बैठक मे उद्यमियो ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक में हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में कुड़ाना रोड पर नगर पालिका के द्वारा सफाई न कराने, बिजली विभाग के द्वारा उद्योग बंधुओं का नए कनेक्शन देने के नाम पर उत्पीड़न करने, विद्युत बिल न भेजने, उद्योग बंधुओं से 26-26 लाख से अधिक एक माह का अधिक बिल वसूलने और रिफंड न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक में सबसे अधिक बिजली विभाग की शिकायतें मिली। आईआईए शामली के अध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य ने कहा कि शहर के उद्यमी की एक इकाई कुडाना रोड पर स्थित है, जो नगर पालिका शामली के क्षेत्र मेें है। इकाई द्वारा नगर पालिका परिषद को हजारों जलकर व भवन कर के रूप में भुगतान किया जाता है। पिछले कई महीनों से कारखाने के आसपास के नाले में पानी की निकासी के अवरुद्ध हो रही है। नगरपालिका ईओ ने बताया कि नाले की सफाई कराई जा चुकी हैं। इस दौरान डीएम ने ईओ शामली को संबंधित दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उद्यमियो ने बिजली विभाग की समस्याओं के मुद्दे उठाते हुए कहा कि विद्युत निगम के द्वारा एमआरआई रिपोर्ट उद्यमियों को नहीं दी जा रही है। बैठक में शालू संगल के एक प्रार्थना पत्र को चिराग संगल ने उठाते हुए कहा कि कि नई कनेक्शन के लिए अपलाई किया गया था। लेकिन आज तक विद्युत निगम द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा हैं। कुडाना रोड के उद्यमी आलोक जैन व आशीष जैन ने बताया कि 3 साल से 3.57 लाख सीटी पीटी लगाने के लिए विभाग द्वारा लिए गए थे। बिजली का लोड घटाना था। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इस संबंध में एमडीएम तक मीटिंग होने के बाद पैसा लौटाने के आदेश हो चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीएम ने हंगामा कर रहे व्यापारियों को शांत करते हुए उनकी समस्याओं का एक माह के अंदर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड विद्युत चतुर्थ को उद्यमियों को एमआरआई रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यमी वेदप्रकाश आर्य, सुभाष बंसल, मोहित जैन, अंकित गोयल, आलोक जैन, नरेंद्र अग्रवाल, आशीष जैन, अनुज गर्ग, निखिल एरन, सिद्धार्थ, सौरव, राजीव कुमार, ईश्वर दयाल कंसल, पवन कुमार, आयुष्मान बंसल, वाणिज्य कर अधिकारी एसके दोहरे, एलडीएम शैलेश कुमार, जिला उद्योग केंद्र महा प्रबंधक परमहंस मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें