फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मचारी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नगरपालिका के कार्यालय में एक महिला कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आननफानन में शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार दोपहर नगरपालिका के कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की तबियत बिगड़ गई। चर्चा थी कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। महिला को शामली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका रात तक उपचार चल रहा था। हालांकि हालत खतरे से बाहर बताई जा रही थी। रात तक परिजनों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की थी। इस संबंध में पालिका के बाबू इनाम ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पीछे क्या वजह है उसका नहीं पता है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें