फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों से टूटा पड़ा पाइप, सड़क पर बहता है ब्लड युक्त संक्रमित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी रूम से बाहर जाने वाला पानी का पाइप महीनों से टूटा पड़ा है। रोजाना उससे निकलने वाला संक्रमित पानी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है, जिससे लोग परेेेशान है। इस पर न तो अस्पताल प्रबंधन का ध्यान है और न ही डाक्टरों का।
विज्ञापन

शामली सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी में रोजाना कहीं ना कहीं के दुर्घटना या चोट लगे केस आते हैं। डॉक्टर मेडिकल करके या फिर उनका प्राथमिक उपचार करके अपने हाथ या उपकरण इमरजेंसी में लगी वॉशवेशन में साफ करते हैं। इसका पाइप बाहर की ओर से रास्ते में बने एक गड्ढे में गया हुआ है। पाइप बीच में टूटा होने के कारण रोजाना यह पानी सड़क पर फैलता है। इमरजेंसी से निकलने वाला यह पानी ब्लड युक्त होने के कारण इससे इंफेक्शन और बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। यह वह रास्ता है जिससे अस्पताल परिजन के सारे डाक्टर और सीएमओ कई बार गुजरते हैं, लेकिन इस पर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है। स्थानीय लोगों ने भी चिकित्साधीक्षक को कई बार कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेशचंद्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, पाइप को ठीक कराया जाएगा, ताकि सड़क पर गंदा पानी ना फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें