फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर संघर्ष और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध पर संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

कांधला(शामली)। थाना कांधला क्षेत्र के गांव नाला में युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। दोनों ही पक्षों से कई लोग संघर्ष के दौरान घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती से पड़ोस में रहने वाले जानी के परिवार का युवक कई दिन से छेड़छाड़ कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम भी आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी, तब युवती के परिजन घर पर नहीं थे। रात करीब नौ बजे युवती ने परिजनों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद आरोपी युवक के परिजनों से इसकी शिकायत की गई। आरोप है कि इस पर युवक के परिजन आगबबूला हो गए और गालीगलौज के बाद मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान दोनों ही पक्षों से पथराव भी किया गया। घटना से भगदड़ मच गई तथा संघर्ष में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर कांधला थाना पुलिस गांव में पहुंची तथा हंगामा कर रहे लोगों को हड़काते हुए तितर बितर कर दिया। घटना में घायलों को उपचार के लिए कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई थी। थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है, अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें