कार्रवाई की चेतावनी दी
शामली। कोतवाल जितेंद्र सिंह कालरा ने शनिवार को कोतवाली परिसर में फ्लूड बेचने वालों की एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि फ्लूड का बच्चे दुरुपयोग कर रहे हैं और इसे नशे में इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ लोग अपने निजी लालच में बच्चों को फ्लूड बेच रहे है। फ्लूड बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
युवक की पिटाई
शामली। शुक्रवार की रात युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद वह कोतवाली में आकर खड़ा हो गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसको साइकिल चोर समझकर पीट दिया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर कोतवाली में पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। बाद में लोगों ने उससे माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।
सट्टे के मामले में पकड़ा
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नगर के दिल्ली रोड पर स्थित एक बर्फ फैक्ट्री के पास छापा मारा। पुलिस ने वहां से एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुभाष निवासी गांव लिलौन बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।