कैराना। तितरवाड़ा और बराला में तीन खेतों में लगी आग में करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी राजीव, विनीत और रवि पुत्रगण सत्यपाल ने एक ही खेत में गेहूं की फसल लगा रखी थी। आरोप है कि पड़ोसी किसान के खेत पर जा रही लाइन में अचानक फाल्ट होने के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान गांव के ही फैय्याज पुत्र केसू के गेहूं में भी आग लग गई। आग से तीनों भाइयों की चार बीघा तथा फैयाज की पांच बीघा फसल जलकर स्वाह हो गई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। दूसरी ओर, गांव बराला में सलीम के गेहूं के खेत में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। सलीम ने एसडीएम को तहरीर देकर बताया कि उसकी करीब 10-12 बीघा फसल जलकर राख हो गई है।