फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी और पीजी की परीक्षा में 43 रहें गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्घ डिग्री कॉलेजों में बुधवार को बीए, एमए और एमकॉम के विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। आरके और पीजी कॉलेज में सभी विषयों में 884 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा में 43 ने परीक्षा छोड़ दी और 845 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

बुधवार को डिग्री कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षा हुई। वीवी पीजी कॉलेज मेें सुबह की पाली में एमए उर्दू, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में 155 में से 9 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में बीकॉम के कोड़ संख्या 201 की परीक्षा हुई। जिसमें 127 में से 2 ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली में एमकॉम की परीक्षा हुई। 97 में से 4 अनुपस्थित रहे। आरके पीजी कॉलेज में प्रथम पाली में एमए के विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा में 197 में से 21 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में बीकॉम की परीक्षा में 144 में से 3 ने परीक्षा छोड़ दी। तृृतीय पाली में एमकॉम प्रथम की परीक्षा हुई। परीक्षा में 173 में से 4 अनुपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि सभी की मेन गेट पर ही तलाशी ली गई। परीक्षा के दौरान भी सचल दल ने चेकिंग की। किसी भी कमरे में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें