फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिश्चरी अमावस्या: यमुना मे लगाई श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डूबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डुबकी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। शनिश्चरी अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान करके पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा- अर्चना करके मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर ब्राह्मणों को दान व वस्त्र आदि भेंट किए।
विज्ञापन

शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर सुबह छह बजे से ही कैराना यमुुना तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई। भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी। बाद में मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करके प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर यमुना पुल पर प्रसाद व खेल खिलोनों की दुकानें लगाई गई। महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। उधर, शनिश्चरी अमावस्या के मौके पर घरों -मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घरों में स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी। शाम को हनुमान धाम पर शनि व हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का विशेष पूजा अर्चना करने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें