लखनऊ में सम्मानित हुए एसपी अजयपाल
शामली। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा को लखनऊ में एक न्यूज चैनल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शौर्य पुरस्कार दिया। इसके अलावा कुख्यात बदमाश साबिर जंधेड़ी के एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए सिपाही अंकित के परिवार को भी सम्मानित किया गया। शनिवार को लखनऊ में एक न्यूज चैनल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित हुआ। उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई में बहादुरी से कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए शामली पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा को भी चुना गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधीक्षक को शौर्य पुरस्कार दिया। इसके अलावा साबिर जंधेड़ी के एनकाउंटर में शहीद हुए सिपाही अंकित तोमर निवासी वाजिदपुर (बागपत) के परिवार को भी सम्मानित किया गया।