फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध से तौबा करने को दिए शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए सालिम उर्फ बाबा और उसके भाई ने जमानत पर जेल से बाहर आकर अपराध से तौबा करने की ठानी है। सोमवार को वह अपने भाई के साथ एसपी ऑफिस पर पहुंचा और शपथ पत्र देकर कहा कि हुजूर...! माफ कर दीजिए, अब अपराधी नहीं, बल्कि मजदूरी करके बच्चों की परवरिश करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का ही असर है कि बदमाश अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। अगस्त 2017 में पुलिस ने कैराना के गांव मोहम्मदपुर राई निवासी सालिम उर्फ बाबा और उसके भाई इरशाद पुत्रगण जहूर हसन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। सोमवार को उक्त दोनों भाई शपथ पत्रों के साथ शामली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी को शपथपत्र देकर कहा कि ‘उनके विरुद्ध अनेक मुकदमे कोतवाली कैराना और अन्य थानों में दर्ज हैं। वह अपराध की दुनिया में रहे। लगभग एक माह पूर्व ही वह जेल से जमानत पर छूटकर आए। वह दोनों शादीशुदा है, तथा बच्चों की परवरिश करनी हैं। अब वह अपराध से तौबा करके सीधी सादी जिंदगी जीना चाहते हैं। भविष्य में कोई भी अपराध नहीं करेंगे और मजदूरी कर अपने बच्चों में रहकर गुजर-बसर करेंगे। लिहाजा, उन्हें क्षमा कर दिया जाए। गौरतलब है कि सालिम उर्फ बाबा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें