फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार सड़क दुर्घटना में हुरमंजपुर के दो युवको की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

हरिद्वार में हुई सड़क दुर्घटना में कांधला क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना गांव में पहुंची, तो परिवार मातम पसर गया। रविवार शाम दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम होने के बाद गांव में पहुंचे, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी विकास (21) हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर कार चलाता था। 18 जून को विकास अपनी बहन की शादी में हुरमजपुर आया था। शुक्रवार को शादी समारोह के बाद वह हरिद्वार चला गया था। परिजनों के मुताबिक गांव का चिंटू (24) भी उसके साथ बाइक से काम की तलाश में हरिद्वार गया था। शनिवार रात हरिद्वार से देहरादून की ओर जाते समय किसी वाहन की चपेट में आकर चिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास को पुलिस ने देहरादून स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके चलते परिवार के लोग रात में ही हरिद्वार रवाना हो गए थे। पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों युवकों के शव रविवार शाम गांव हुरमजपुर लाए गए, तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें