फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में 2113 आवेदनपत्र जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रधानमंत्री आवास विकास योजना शहरी के अंतर्गत जनपद के सभी निकायों में लगभग 2113 आवेदनपत्र जमा कराए गए हैं। जमा हुए आवेदनों को कंप्यूटर में ऑनलाइन डाटा फीड किया जाएगा। इसके बाद जांच कर पात्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की शहरी गरीब लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री विकास योजना शहरी के अंतर्गत 12 जून से 16 जून तक जिले की सभी नगरपालिका और नगर पंचायतों में आवेदकों से आवेदन पत्र जमा कराने के लिए कैंप लगाए गए। रविवार को कैंप का अंतिम दिन था। नगर निकायों में लोगों ने आवेदन पत्र जमा कराए। शामली नगरपालिका में भी कैंप लगाकर लोगों से आवेदन लिए गए। इस दौरान मौजूद सिविल इंजीनियर कपिल कुमार ने बताया कि आवेदकों से पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो प्रति, हाउस टैक्स की रसीद, बैनामा और एक फोटो जमा कराया गया है। जिले के सभी निकायों में करीब 2113 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। इनमें शामली में सबसे अधिक 402 आवेदन पत्र जमा हुए। एलम में 186, बनत में 223, गढ़ीपुख्ता में 90, जलालाबाद में 140, झिंझाना में 110, कैराना में 300, कांधला में 272, थानाभवन में 245 और ऊन में करीब 145 लोगों ने अपने आवेदन फार्म जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें