फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हड़ताल पर रहेंगे डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिम बंगाल समेत देश में डाक्टरों पर हो रहे हिंसा हमलों के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सोमवार को देश व्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। शामली में भी आईएमए से जुड़े सभी डाक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान इमरजेंसी चिकित्सा सेवा चालू रखी जाएंगी।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शामली शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज गर्ग और सचिव डॉ. शिखर गुप्ता ने बताया कि आईएमए मुख्यालय द्वारा सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इसके तहत शामली में आईएमए के सभी सदस्य डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान सभी चिकित्सा सेवाएं और संस्थान पर कार्य नहीं करेंगे। केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। हड़ताल के दौरान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए आईएमए के सभी सदस्य सोमवार को सुबह दस बजे अग्रसेन पार्क में धरना देंगे। इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे अग्रसेन पार्क से शहर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए शांतिपूूर्ण विरोध मार्च निकाला जाएगा।

सरकारी अस्पतालों में सभी डाक्टरों केे रहने के निर्देश
शामली। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि आईएमए के डाक्टर सोमवार को हड़ताल पर जाने की सूचना मिली है। आईएमए के पदाधिकारियों से बात की गई है, जिसमें हड़ताल के दौरान इमरजेंसी चिकित्सा सेवा चालू रहेंगी। साथ ही उन्होंने सभी सीएचसी और पीएचसी पर पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि कोई डॉक्टर अवकाश पर नहीं रहेगा और सभी अपने अपने अस्पताल में समय पर रहकर मरीजों का उपचार करेंगे। ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें