फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐच्छिक ब्यूरो में 30 मामलों की सुनवाई, तीन में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका शामली के सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में 30 पारिवारिक मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान तीन मामलों में समझौता हो सका है। बाकी मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका सभागार में महिला सहायता प्रकोष्ठ (ऐच्छिक ब्यूरो) की बैठक पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे के निर्देश पर हुई। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी की मौजूदगी में ब्यूरो सदस्यों ने करीब 30 दंपतियों और पारिवारिक मामलों की सुनवाई की। इस दौरान ब्यूरो सदस्यों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर तीन मामलों में समझौता कराने में सफलता प्राप्त की। बाकी मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है। महिला इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि करीब 30 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई। मौके पर मीनू तालियान, बीना अग्रवाल, दीपशिखा, अजय चौधरी, रामकुमार वर्मा, ईश्वर दयाल कंसल, पवन कुमार, श्रीकांत जैन, सरोज तोमर, मीनू संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें