फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना पर्चियों में हेराफेरी का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बनत के किसानों ने शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में पहुंचकर गन्ना पर्चियों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने हेराफेरी करने वाले गन्ना माफियों का बेसिक कोटा निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार, विनोद निर्वाल समेत किसानों ने शामली सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार, व शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी से मिले। जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती के नाम ज्ञापन देकर अवगत कराया कि कुछ किसानों की दस-ग्यारह, बारहवे हफ्ते में चल रहीं गन्ने की पर्चियों को गन्ना समिति कार्यालय कर्मचारियों की मिलीभगत करके छह हफ्ते में लगाकर गन्ने की पेराई करवा ली है। गन्ना समिति कर्मचारियों की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, आरोपी किसानों के खिलाफ जांचकर बेसिक कोटा निरस्त की मांग की है। मौके पर राजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, कंवरपाल, बृजवीर सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार, जैंतरपाल, प्रमोद कुमार, विकास कुमार, ब्रहमसिंह बनत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें