फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के जनरल आफिस में  लगी भीषण आग  

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल के जनरल आफिस में सोमवार सुबह आग लग गई। आग से कार्यालय में कंप्यूटर, फर्नीचर और पत्रावलियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अपर दोआब चीनी मिल के सामान्य कार्यालय में डायरेक्टर, यूनिट हैड, कंपनी के सचिव समेत एकाउंट सेक्सन हैं। सुबह करीब 11.30 बजे के करीब कंपनी के सचिव  के कार्यालय में लगे एसी में धुआं उठने लगा और आग लग गई। देखते-देखते धुआं कार्यालय से बाहर गैलरी,  कंप्यूटर विभाग और एकाउंट विभाग में फैल गया। जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। शोरशराबा होने पर मिल के दूसरे विभाग के अधिकारी, कर्मचारी घटनास्थल पर दौड़ पड़े। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। डेढ़ घटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के एफएसओ अजीज खां ने बताया कि आग से कंप्यूटर-फर्नीचर और कंपनी का रिकार्ड जला है। गन्ना महाप्रबंधक  कुलदीप पिलानिया ने बताया कि आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट है। आग से कंपनी सचिव कार्यालय व एकाउंट विभाग के कंप्यूटर फर्नीचर, महत्वपूर्ण पत्रावली जलकर राख हो गई है। मिल के सामान्य कार्यालय में लगी आग की सूचना मिल के प्रबंध निदेशक को दी जा चुकी है। मंगलवार को कंपनी की ओर से अधिकृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें