हादसे में चालक घायल
कैराना। नगर के पानीपत रोड पर तितरवाड़ा चुंगी के निकट रात को घने कोहरे में खाली ट्रॉली ने कार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्राली चालक को मामूली चोट आईं है।
सहारनपुर जनपद के गुभटी निवासी मोहम्मद. नफीस मुजफ्फरनगर से शनिवार देर रात खाली ट्राली लेकर पानीपत में सीमेंट लादने के लिए जा रहा था। जब वह नगर के पानीपत रोड पर तितरवाड़ा चुंगी के निकट मोड़ पर पहुंचा, उसी समय कार को बचाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद ट्रॉली सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से भिड़ गया। टक्कर लगते ही मिनी ट्रक सामने खड़े दूसरे मिनी ट्रक से भिड़ गया। हादसे के वक्त कोहरा था। हादसे की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। हादसे में नफीस मामूली चोटिल हुआ, जबकि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त खड़े दोनों मिनी ट्रक में कोई सवार नहीं था। मिनी ट्रक क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।