स्कूलों की इमारत बुलंद हो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने स्कूलों में वर्तमान परिवेश में छात्र-छात्राओं की संरक्षा एवं सुरक्षा के लिए सावधानी एवं उपचार शीर्षक पर विचार व्यक्त किए गए।
गोष्ठी में दीक्षा रॉय ने प्रथम, कलश रावत ने द्वितीय तथा निक्की चौधरी एवं उज्ज्वल सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र रमशा गुल्फाम ने कहा कि विद्यालय की इमारत मजबूत होनी चाहिए। निक्की चौधरी ने बताया कि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए, जो सही स्थिति में काम करते हुए होने चाहिए। आदिल सुहैल ने कहा कि कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य डाक्टर आरके शर्मा ने गोष्ठी में विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के डायरेक्टर यशपाल पंवार ने छात्र-छात्राओं द्वारा व्यक्त किए गए विचारों की सराहना की। इस अवसर पर कपिल शर्मा, राजेश कुमार, गजेंद्र सिंह, अमित गर्ग, ब्रिजेश बंसल आदि उपस्थित रहें।