फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 141 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 141 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। जिले में 141 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार चौथे दिन संक्रमितों की संख्या के मुकाबले कोरोना के मरीजों के ठीक होने की संख्या ज्यादा रही है। जिले में कोरोना के 256 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 678 रह गई है। बुधवार को 154 कोरोना संक्रमित मिले थे।
पिछले सप्ताह कोरोना के सक्रिय केस की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई थी, वह लगातार कम हो रही है। जिले में अब सक्रिय केस 678 हो गए हैं। बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 141 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर कोरोना संक्रमित के क्लोज कांटेक्ट वाले हैं और बिना लक्षण के हैं। नए संक्रमितों में सहारनपुर व कैली मेरठ का एक-एक, मुजफ्फरनगर के दो, बागपत के गांव किरठल, खतौली मेरठ का एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। गांव खेड़की, ढिंढाली, नसीरपुर, लांक, मानकी, भंदोड़ा, लिलौन, डुंडूखेड़ा, पंजोखरा में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अलावा गांव रजाक नगर में चार, खेड़ी के 16, थानाभवन में एक, बहावड़ी में एक, कैराना में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

बुधवार को 154 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 290 मरीज स्वस्थ हुए थे। इनमें मोर माजरामें 17, अलीनगर में 19, गागौर में आठ, कसेरवा में तीन, कुड़ाना में दो, थानाभवन में छह, मसावी, रसीदगढ़, मस्तगढ़, चंदेनामाल में एक-एक, नाला में एक, झिंझाना में दो, कांधला में एक, रामगढ़ में छह, ढिंढाली में पांच और मालेंडी में पांच, हिरनवाड़ा में सात और गोहरनी में चार संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 141 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 256 ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मामले 678 रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें