फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी की पिचकारी और भगवा गुलाल का धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। माहौल को देखकर बाजार भी रंग बदलता है। इस बार चुनावी सीजन है तो होली का बाजार भी उसी रंग में रंग गया। इस बार होली पर बाजार में मोदी-योगी पिचकारी की खूब डिमांड है। वहीं युवा वर्ग सबसे ज्यादा भगवा गुलाल की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों की पसंद अभी भी टैंक वाली पिचकारियां हैं। गुलाल बमों का भी जलवा कायम है, लेकिन गीले रंगों की मांग लगातार कम होती जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को एकादशी के बाद होली का उल्लास शुरू हो गया है। बाजार ने भी बाहें फैला दी हैं और हर तरफ त्योहारी छटा नजर आने लगी है। होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है बाजार में भी चहल-पहल बढ़ती जा रही है। बाजार में मौजूद गुलाल और पिचकारियों के सभी आइटम की डिमांड बढ़ रही है। मगर व्यापारियों की माने तो इस साल लोगों को सबसे ज्यादा मोदी और योगी के फोटो लगी पिचकारियां सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। इसके साथ ही लोगों को भगवा रंग के गुलाल को खरीदने की भी लाइन लगी हुई है। इसके अलावा बाजार में होली को लेकर आए विभिन्न प्रकार के मुखौटे भी खूब खरीदे जा रहे हैं। लोग होली के सामान की जमकर खरीदारी की। जहां रंग और अबीर गुलाल की दुकानों पर भीड़ लगी रही तो वहीं चाइनीज पिचकारियों का जलवा भी कायम रहा।

स्पाइडर मैन, छोटा भीम और बाहुबली की भी डिमांड
उत्सव और उमंग को लेकर युवा हो या बच्चे सभी क्रेजी है। हर जगह गुलाल की भरमार है। अलग अलग तरह की पिचकारियां बच्चों और युवाओं को काफी आकर्षित कर रही है। स्पाइडर मैन, छोटा भीम, स्टेन गन, टैंकर, प्रेशर गन, बाहुबली, मोटू पतलू वाली पिचकारी भी बच्चों को खूब लुभा रही है। वही इस बार मोदी-योगी के मुखौटे भी बच्चे खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें