फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच्छिक ब्यूरो में 22 मामलों की हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐच्छिक ब्यूरो में 22 मामलों की हुई सुनवाई
विज्ञापन

शामली। रविवार को नगरपालिका सभागार में एसपी अजय कुमार के निर्देशन में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक हुई। बैठक में 22 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। ब्यूरो सदस्यों के प्रयास के बाद भी किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। बताया गया है कि छह मामलों में कोई भी पक्ष मौजूद नहीं हो सका। दोनों पक्षों से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने आने में असमर्थता जताई। सुनवाई के दौरान चार फाइलों को बंद किया गया, जबकि बाकी पर सुनवाई के लिए अगली तिथि 31 मार्च दी गई। इस अवसर पर पुलिस सदस्य मीनू तालियान, रीना गौतम, इशरत जहां, मोनिका कपूर, ईश्वर दयाल कंसल, वीना अग्रवाल, पूजा संगल, सरोज तोमर, तरुण अग्रवाल, श्रीकांत जैन, अजय चौधरी और पवन संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें