फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन्

विज्ञापन
विज्ञापन
दूषित पानी पीने को मजबूर नागरिक
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में पालिका पाईप लाइन में लिकेज होने के कारण मोहल्ले के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। बार बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान न होने के कारण आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान के लोगों का कहना है कि किरणपाल के मकान के पास पिछले एक महीने से पानी की टंकी का पाईप लाइन लिकेज है। पाइप के लिकेज होने के कारण मोहल्ले के लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आरोप है कि उक्त मामले की शिकायत कई बार नगर पालिका प्रशासन से की जा चुकी है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। बार बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने के कारण लोगों में आक्रोश है। इससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट करते हुए मोहल्ले मे जमकर हंगामा करते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान राजीव, सचिन, कल्लू, म्भूपसिंह, राकेश, जीजू, गौतम, धर्मेंद, महिपाल, संजीव, सोनू सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस संबंध में पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी तहसीलदार रणवीर सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। जानकारी कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें