फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली पुलिस की टीम गौतमबुद्घनगर को हरा बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शामली टीम ने गौतमबुद्घनगर में आयोजित हुई अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। टीम के पुलिस ऑफिस पहुंचने पर एसपी ने जोरदार स्वागत करते हुए सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

जनपद गौतमबुद्घनगर में 13 से 16 नवंबर तक अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता मेरठ जोन का आयोजन किया गया। इसमें नौ जनपदों की पुलिस टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच गौतमबुद्घनगर और शामली के बीच खेला गया। इसमें गौतमबुद्घ नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 173 रन बनाए। इसके बाद शामली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवरों में ही 174 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को शामली पहुंची विजेता टीम को पुलिस ऑफिस पहुंचने पर एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बधाई दी और 10 हजार रुपये इनाम के रुप में देने की घोषणा की। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें