फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने दिल्ली संसद भवन रैली के लिए किया कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देश के मजदूूरों के स्वाभिमान एवं सम्मान की रक्षा के लिए दिल्ली संसद भवन पर आयोजित रैली के लिए शामली के मजदूर रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय डिस्टलरी श्रमिक संघ के शामली कार्यालय में सभी मजदूूरों ने बैठक आयोजित करके श्रम कानून में संशोधन के नाम पर श्रमिकों के अधिकारों में कटौती करने, ठेका श्रमिकों को न्यूनतम वेतन न दिए जाने पर रोष प्रकट किया। मजदूूरों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए दिल्ली संसद भवन पर आयोजित विशाल रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद शामली के मजदूर रैली के लिए रवाना हो गए। जिसमें सुनील दत्त शर्मा, पारसनाथ दीक्षित, आदेश शर्मा, राजपाल शर्मा, जसवीर, ओमप्रकाश, विकास शर्मा, सुमंत तिवारी, सुभाष शर्मा, अशोक, विनोद, अरविंद पाल, प्रमोद आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें