फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

131 शिकायतों में से 10 का निस्तारण

Wed, 05 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले भर में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं का अंबार लग गया। 131 शिकायती पत्रों में दस का निस्तारण किया गया। शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित तहसील दिवस में डीएम सुजीत कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से  सुनकर निस्तारण किया। तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में कतई कोताही न बरती जाए। शामली तहसील दिवस में फरियादियों की 45 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिनमें से मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। मौके पर एसपी विजय भूषण सिंह  समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर, ऊन तहसील दिवस में एडीएम भरत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 44 शिकायतें प्राप्त हुई।  जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे। कैराना तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी कैराना भानुप्रताप यादव ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। 42 शिकायतों में से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। इस अवसर तहसील व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विशेष अभियान की तारीख में बदलाव ः एसडीएम सदर एमपी सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा  एक जनवरी 2017 के आधार पर विधान
सभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान एक सितंबर से चलाया जा रहा है। 

विशेष अभियान की विभिन्न तिथियों में भी पदाभिहित स्थलों पर दावें-आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि आठ अक्तूूबर शनिवार, नौ  रविवार, 22 अक्तूबर शनिवार और 23 अक्तूबर रविवार निर्धारित की गई है। जिस मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मलित नहीं है। वह 01 जनवरी 2017 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के  है। मतदाता सूची में नाम सम्मलित कराने हेतु प्रारूप 06, मतदाता सूची से नाम अपमार्जित कराने हेतु प्रारूप 07 व शुद्ध कराने हेतु, प्रारूप-8 तथा प्रविशिष्टया को अन्यंत्र रखने हेतु प्रारूप 08 का भरकर संबंधित बूथ लेबिल अधिकारी, पदाभिहित मतदान केन्द्र पर या तहसील कार्यालय/मतदाता पजींकरण केन्द्र पर उक्त तिथियों में जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें