शामली। सीमा पर बने तनाव के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है।
जिला अस्पताल में 12 बेड और सभी सीएचसी पर छह बेड के विशेष वार्ड बनाए गए हैं। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के साथ इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सकों को रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को चलाकर जांच की गई।
आपदा के हालात से निबटने स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि 12 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में 100 बेड की उपलब्धता है। पेन किलर, एंटी बायोटिक समेत सभी तरह की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध है। ऑक्सीजन के 80 सिलिंडर भरे हुए हैं बाकी 20 सिलिंडर भी जल्द भरवाएं जाएंगे। रैपिड टीम बनाई गई। टीम में सर्जन डॉ. नरेश सैनी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल, निश्चेतक डॉ. तिलक, फार्मासिस्ट दीपक अग्रवाल, स्टाफ नर्स रूबी व
जिला अस्पताल में चारों ऑक्सीजन प्लांट चालू हैं। उनकी जांच की जा चुकी है। सभी 100 बेड पर ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई की व्यवस्था है।