फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: व्यापारी बोले- भारत के वीर सैनिकों पर गर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुंक्त व्यापार मंडल की बैठक में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के हर नापाक हमले को विफल करने और युद्ध विराम करने पर हर्ष व्यक्त किया। मिठाई वितरित करके भारतीय सेनाओं को बधाई दी।
विज्ञापन

शनिवार को मंडल के प्रांतीय मुख्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुंक्त व्यापार मंडल की बैठक में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि देश के बहादुर थल, वायु और जल सेना की ओर से पाकिस्तान के हर नापाक हमले को विफल करने पर खुशी प्रकट की। देश के सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि देश के बहादुर सैनिकों पर गर्व है।
देश का एक-एक व्यापारी तन- मन व धन से बहादुर सैनिकों के साथ खड़ा है। वायु सेना के सक्रिय एयर सिस्टम द्वारा सियालकोट,सरगोधा और नूरखान एयरबेस को पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के जवाब मे मुंहतोड़ जबाव देने पर देश का व्यापारी वीर तुम बढ़े चलो देश का व्यापारी तुम्हारे साथ है। व्यापारियों ने देश के तीनों सेनाओं का हौसला बढ़ाते हुए सैनिकों के सम्मान में खड़े होकर उन्हें सेल्यूट किया। बैठक में मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाषचंद् धीमान, जिला महामंत्री राजेश सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष , राजेश जैन, नगर महामंत्री रवि संगल, अनुज गोयल, महेश धीमान, वैभव गोयल, शिवांक गर्ग, मनोज मित्तल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर हिंदू रक्षा दल के भगवान सिह मलिक, सुबोध शर्मा, अशोक चौधरी, सुनील निर्वाल, सोनू, संजय, अकित जावला, निक्कू वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें