फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में सोमांश गर्ग हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामली के सोमांश गर्ग को पीएम नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि चर्चा में सम्मलित होने के लिए पिछले दिनों ऑनलाइन परीक्षा एवं रजिस्ट्रेशन किए गए थे। सिल्वर बेल्स स्कूल के सोमांश गर्ग (कक्षा-10) का चयन कार्यक्रम के लिए हुआ। सिल्वर बेल्स विद्यालय में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने देखा। चर्चा का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को परीक्षा के दौरान संतुलन बनाए रखने एवं परीक्षा को स्वाभाविक प्रक्रिया समझ कर उसमें हिस्सा लेने पर बल दिया गया। उधर, बीएसएम स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने लाभ उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिभावकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का आसान सा हल बताकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कहा कि अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करे, सही लोगों का मार्गदर्शन ले, सकारात्मक सोच रखें। स्कूल मैनेजर छाया सिंह ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें